जिला बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र से विदेश मे नौकरी लगवाने व वर्क परमिट दिलाने का झाँसा देकर एक युवक से लाखो को ठगी का मामला प्रकाश मे आया है। इस मामले मे पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
देहरादून निवासी गुलनार ने पुत्र बाबू ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि वर्ष 2024 मे उनका पुत्र बेरोजगार था। इसी दौरान उनकी मुलाकात शेरकोट निवासी दिलशाद से हुई। आरोप है कि दिलशाद ने उनके पुत्र को थाईलैंड अथवा किसी अन्य देश मे नौकरी दिलाने तथा वर्क परमिट वीजा की व्यवस्था कर विदेश भेजने का आश्वासन दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर उनसे करीब 1 लाख 40 हजार रूपये भी ऑनलाइन व नकद रूप मे ले लिए। आरोप है कि पैसा लेने के बाद आरोपी जल्द ही वीजा जारी होने का आश्वासन देता रहा। इस दौरान शिकायतकर्ता के पुत्र को मेडिकल जांच हेतु दिल्ली भी बुलाया गया।
इस सबके बाद भी कई माह गुजरने पर भी युवक का न ही वर्क परमिट तैयार हुआ और न ही वीजा मिल सका। इसके बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी से पैसा वापस दिए जाने की मांग की। आरोप है कि दिलशाद ने उनकी रकम वापस नही की और लम्बे समय तक टालमटोल करता रहा।
पीड़ित गुलनार ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक बिजनौर से कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। एसपी के निर्देश पर शेरकोट पुलिस ने आरोपी दिलशाद के खिलाफ सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस लेनदेन से जुड़े दस्तावेज, ऑनलाइन भुगतान और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

