इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है। अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली में उन्होंने कई मीटिंग अंटेड की। इस दौरान कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। रायबरेली पहुंचने पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की आर्थिक नीतियों का सबसे ज्यादा असर छोटे और मध्यम कारोबारियों पर पड़ा है।
बीजेपी का साथ देने की सजा भुगत रहा व्यापारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की हालिया आभूषण न खरीदने संबंधी अपील को गैरजरूरी बताते हुए कहा कि मंदी और महंगाई से जूझ रहे व्यापारियों के लिए ऐसे बयानों से चिंता और बढ़ती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बीजेपी का समर्थन करने वाला व्यापारी वर्ग आज उसकी नीतियों से परेशान है।
राहुल गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा
दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने शहर और आसपास के इलाकों में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। प्रभु टाउन में सर्राफा व्यापारी फाना त्रिवेदी के आवास पर हुई बैठक में व्यापारियों ने सोना-चांदी के कारोबार में आई गिरावट, महंगाई और बाजार में घटती क्रयशक्ति का मुद्दा उठाया। समस्याएं सुनने के साथ ही राहुल ने कहा कि कांग्रेस उनकी आवाज सड़क से संसद तक उठाएगी।
pc- jansatta