National Weather Forecast: एक दर्जन से अधिक राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, सितंबर 10, 2026

National Weather Forecast: एक दर्जन से अधिक राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में अभी मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी देश के एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में इसी प्रकार का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब आदि राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

दूसरी और  राजस्थान में मानसून फिलहाल कमजोर बना हुआ है। आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसी कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान में इजाफा भी हुआ है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लगे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट के आसपास 11 सितंबर को नया कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण कल से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। कल से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। वहीं 12 से 15 सितंबर के बीच जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ और हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में इजाफा होने की संभावना है। 

कोटा संभाग और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने का अलर्ट
13-14 सितंबर को कोटा संभाग और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में 13 से 15 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 

PC:  navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें