नहटौर/जिला बिजनौर -वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुशील कुमार के निधन पर आयोजित शोक सभा मे पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अक्टूबर 17, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर -वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुशील कुमार के निधन पर आयोजित शोक सभा मे पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

https://newsindia17.com/2026/10/nahataur-journalist-sushil-kumar-condolence-meeting.html

जिला बिजनौर के नहटौर नगर निवासी वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुशील कुमार के असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर आज शनिवार को नगर स्थित डीके फार्म हाउस मे एक शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित रहे पत्रकार साथियो ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।


इस शोक सभा में जुटे पत्रकारों ने डॉ. सुशील कुमार के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि उनका असामयिक निधन बेहद दुखद है। उनके जाने से पत्रकारिता जगत ने अपना एक साथी खो दिया है। उनके निधन से पत्रकार साथियों में गहरा दुख है।


सभा में मौजूद पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पत्रकार समुदाय शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।


इस शोक सभा में नीरज भारद्वाज, महकार सिंह तोमर, कुलवीर चौधरी, विशाल शर्मा, ऋषभ जैन, अरविंद जोशी, संजय कुमार शर्मा, विपिन वर्मा, रवि शर्मा, अब्दुल कलाम, डॉ. अशोक शर्मा, रवि गांधी शर्मा, सोनी शर्मा, मोहित शर्मा और मोहम्मद फैजान सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।


सभी ने डॉ. सुशील कुमार को याद करते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

counter
अभी तक पाठक संख्या