नहटौर/जिला बिजनौर -राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मे आयोजित मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता मे छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अक्टूबर 17, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर -राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मे आयोजित मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता मे छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

https://newsindia17.com/2026/10/najtaur-girls-inter-college-mehndi-rangoli-competition.html
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नहटौर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को अपनी क्षमताओं को पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।


प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए। वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न रंगों से सुंदर आकृतियां तैयार कर अपनी कला का परिचय दिया। छात्राओं की भागीदारी और रचनात्मकता ने कार्यक्रम को खास बना दिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाना रहा। छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। ऐसे आयोजनों को छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।


प्रतियोगिता में कक्षा 11 की कौशल, कक्षा 9 की काव्या, शाजिया, लवी, भूमि, बुशरा और नेहा ने भाग लिया। इसके अलावा कक्षा 7 की इंशा और कक्षा 6 की अक्सा ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या बबीता रानी सहित शिक्षिका शालिनी परवीन, स्वाति शर्मा और संध्या शर्मा मौजूद रहीं। वहीं, पालिका कर्मचारी कपिल शर्मा, आदित्येंद्र सिंह, विशाल वर्मा, आशीष थौरिया, तालिब और शावेज़ ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इस आयोजन के माध्यम से छात्राओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिला। साथ ही उन्हें शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या