इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार आडवाणी को सीने में इंफेक्शन और उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज हो रहा है। हॉस्पिटल की ओर से उनके हेल्थ अपडेट की प्रतीक्षा की जा रही है।
99 साल के होने वाले हैं आडवाणी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी 98 साल के हैं। वह आगामी 8 नवंबर को अपना 99वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। आडवाणी वर्तमान में दिल्ली में 30, पृथ्वीराज रोड स्थित आवास पर रहते हैं।
पीएम मोदी ने की थी मुलाकात
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसेवा में 25 साल पूरे करने के बाद लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी और उनसे आशीर्वाद लिया था। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर के बताया था- आडवाणी जी से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। दशकों तक उनकी जनसेवा और हमारे राष्ट्रीय जीवन में उनके योगदान ने एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने भारत की प्रगति को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।