National Weather Forecast: राजस्थान के 11 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अक्टूबर 17, 2026

National Weather Forecast: राजस्थान के 11 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में अभी मौसम बदला हुआ है। प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है।

 मौसम विभाग की ओर से राजधानी जयपुर के साथ ही चूरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, भरतपुर, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और हनुमानगढ़ में बारिश के साथ आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। कल से प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी सकती है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से अभी राहत मिली हुई है। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।  

उत्तर भारत में तापमान में गिरावट के साथ ठंड ने दस्तक दी
उत्तर भारत में सुबह, शाम और रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड ने दस्तक  दे दी है। आगामी दिनों में दिल्ली-एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में पारा और गिर सकता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इससे गर्मी का प्रभाव कम होगा और सर्दी का प्रभाव बढ़ेगा। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक  सहित कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।

PC:  zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें