रिपोर्ट - नहटौर/ बिजनौर (संजय कुमार शर्मा)
(सम्पूर्ण शोभायात्रा के लिये अन्त मे दी गयी वीडीयो देखें)
आज नगर में स्थित प्राचीन चामुन्डा मन्दिर से शाम 6 बजे महाकाली शोभायात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में सुन्दर झॉकिया व ऐतिहासिक अखाड़ा आकर्षण का विशेष केन्द्र रहे। शोभायात्रा मे शामिल विभिन्न बैन्डो ने मधुर धुने बजाकर सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने भाव विभोर हो मॉ भवानी के जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। आज ऐसा देखने मे आया जैसे पूरा नगर मॉ काली की भक्ति के रंग मे रंग गया हो।
महाकाली की शोभायात्रा का आरम्भ पारम्परिक रूप से अखाड़ा उस्तादो को पगड़ी पहनाकर एवं तलवार बाजी कर किया गया। आज के अखाड़ा उस्ताद उमेश सैनी, कुम्मी सैनी व सुभाष सैनी रहे। सभी ने मॉ चामुन्डा का आर्शीवाद लेकर अस्त्रो शस्त्रो को प्रणाम कर तलवार बाजी कर अखाड़े को आरम्भ किया। इसके बाद शोभायात्रा का उदघाटन भाजपा नेता सिद्वान्त जैन ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष महावीर सिंह सैनी, व्यापार मन्डल नहटौर के महासचिव कपिल शर्मा, व्यापार मन्डल नहटौर के उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, व्यापार मन्डल नहटौर के उपाध्यक्ष अशोक चन्द्रा, सभासद नगर पालिका नहटौर जॉनी जोशी, भाजपा नेता अरविन्द जोशी, धनंजय चौधरी, अंशित जैन, सुधीर विश्वकर्मा, तुषार त्यागी, अशोक पवार, आदेश चन्द्रा आदि उपस्थित रहे।
उदघाटन के बाद जैसे ही शोभायात्रा मुख्य मार्ग पर पहुॅची चारो ओर से देखने वालो का तॉता लग गया। देखने वालो मे सभी आयु वर्ग व सभ धर्मो के पुरूष, महिला व बच्चे शामिल रहे। मुख्य मार्ग होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पुलिस प्रशासन ने अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन करते हूए स्थिति को सम्भाले रखा। पुलिस बल का नेतृत्व स्वयं नहटौर कोतवाली प्रभारी चन्द्र किरण एवं एस0एस0आई0 मदनमोहन चतुर्वेदी के द्वारा किया जा रहा था।
नगर के जिन मार्गो से भी यह शोभायात्रा निकली उन मार्गाे पर स्थित सभी दुकानदारों एवं निवासियांे ने शोभा यात्रा का स्वागत किया व मॉ काली का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा मे शामिल की गयी मॉ दुर्गा, राधा कृष्ण, भगवान शिव, भगवान राम की झॉकिया एवं बाहर से बुलाये गये कलाकारों ने शिव रूप में शिव गणों सहित, राधा कृष्ण व महाकली के रूप मे अपनी कला की सुन्दर प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों के लिये शोभायात्रा मे शामिल ऊॅट व घोड़ा भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे।
परम्परागत सॅस्कृति एवं अखाड़ा देख अनायास ही राहगीरों के कदम स्वयं ही रूक गये और प्राचीन भारतीय सॅस्कृति को देख सभी भाव विहवल हो उठे। सड़को से गुजर रहे कार सवार भी रूककर शोभा यात्रा का आन्नद लेते देखे गये।
(सम्पूर्ण शोभायात्रा के लिये अन्त मे दी गयी वीडीयो देखें)
आज नगर में स्थित प्राचीन चामुन्डा मन्दिर से शाम 6 बजे महाकाली शोभायात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में सुन्दर झॉकिया व ऐतिहासिक अखाड़ा आकर्षण का विशेष केन्द्र रहे। शोभायात्रा मे शामिल विभिन्न बैन्डो ने मधुर धुने बजाकर सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने भाव विभोर हो मॉ भवानी के जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। आज ऐसा देखने मे आया जैसे पूरा नगर मॉ काली की भक्ति के रंग मे रंग गया हो।

महाकाली की शोभायात्रा का आरम्भ पारम्परिक रूप से अखाड़ा उस्तादो को पगड़ी पहनाकर एवं तलवार बाजी कर किया गया। आज के अखाड़ा उस्ताद उमेश सैनी, कुम्मी सैनी व सुभाष सैनी रहे। सभी ने मॉ चामुन्डा का आर्शीवाद लेकर अस्त्रो शस्त्रो को प्रणाम कर तलवार बाजी कर अखाड़े को आरम्भ किया। इसके बाद शोभायात्रा का उदघाटन भाजपा नेता सिद्वान्त जैन ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष महावीर सिंह सैनी, व्यापार मन्डल नहटौर के महासचिव कपिल शर्मा, व्यापार मन्डल नहटौर के उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, व्यापार मन्डल नहटौर के उपाध्यक्ष अशोक चन्द्रा, सभासद नगर पालिका नहटौर जॉनी जोशी, भाजपा नेता अरविन्द जोशी, धनंजय चौधरी, अंशित जैन, सुधीर विश्वकर्मा, तुषार त्यागी, अशोक पवार, आदेश चन्द्रा आदि उपस्थित रहे।



शोभा यात्रा अपने निश्चित मार्गो से होती हूई मॉ चामुन्डा मन्दिर पहुॅचकर समपन्न हुई। कल दिनॉक 28 मार्च को मन्दिर प्रॉगण मे चल रहे मेले का भी समापन हो जायेगा।