नहटौर - कार्यक्रम आयोजित कर दी गई विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अगस्त 07, 2018

नहटौर - कार्यक्रम आयोजित कर दी गई विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी

रिपोर्ट - नहटौर/बिजनौर से संवाददाता परवेज दानिश।

page visitor counter
counter
आज नगर के मोहल्ला जोशीयान में सभासद जॉनी जोशी के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिक को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मुहैया कराई गई। कैंप कार्यालय का उद्घाटन जिला महामंत्री मुकेंद्र त्यागी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष महावीर सैनी एवं वर्तमान नगर अध्यक्ष वैभव गोयल, भाजपा सभासद जॉनी जोशी, अरविंद जोशी, अंकुश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना वृद्धावस्था पेंशन योजना विधवा पेंशन योजना मुद्रा ऋण योजना आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों को योजनाओं के आवेदन एवं योजनाओं के लाभों के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।