रिपोर्ट - नूरपुर/बिजनौर से संवाददाता नितिन मोहन शर्मा।रविवार की शाम 5 बजे नूरपुर नगर की सड़को पर उस समय अचानक ही भीड़ बढ गयी जब समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय व प्रजातन्त्र बचाओ साईकिल रैली का नगर मे आगमन हुआ। यह साईकिल रैली 13 सितम्बर को सहारनपुर से प्रारम्भ हुई है तथा 23 सितम्बर को अपने गंतव्य स्थल नई दिल्ली पहुॅचेगी। यह रैली पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलो व नगरो से गुजरेगी तथा इसमे शामिल पार्टी के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी का सन्देश जन जन तक पहुॅचाने का प्रयास करेंगे।
रविवार की शाम नूरपुर नगर पहुॅची समाजवादी पार्टी की साईकिल यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यहॉ पाठको को बताना भी उचित होगा कि 2017 के विधानसभा चुनाव मे लोकेन्द्र सिंह ने भाजपा के टिकट पर नूरपुर विधान सभा सीट पर जीत हासिल की थी। लोकेन्द्र सिंह की एक सड़क दुर्घटना मे असमय मृत्यु हो जाने पर कुछ समय पूर्व इस विधान सभा सीट पर उपचुनाव कराया गया था। उपचुनाव के नतीजे समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नईमुल हसन के हक मे आये थे और वर्तमान मे इस विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के नईमुल हसन ही विधायक है। यह साईकिल यात्रा सहारनपुर से चलकर शामली, मुज्फफरनगर, बिजनौर, नूरपुर, मुरादाबाद, गजरौला, हापुड़, मेरठ, बागपत व गाजियाबाद होते हुए 23 सितम्बर को नई दिल्ली पहुॅचेगी।
रविवार की रात्रि को साईकिल रैली मे शामिल सभी कार्यकर्ताओ ने नूरपुर मे स्थित परी गार्डन नामक बैंक्वेट हाल मे विश्राम किया। यह साईकिल रैली यहॉ से मुरादाबाद के लिये प्रस्थान करेगी। इस साईकिल यात्रा के संयोजक समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान है। संयोजक अतुल प्रधान से हमारे स्थानीय संवाददाता नितिन मोहन शर्मा ने बातचीत भी की जिसके कुछ अंश आप वीडीयो मे देख सकते है।
इस साईकिल रैली मे पूर्व राज्य मन्त्री मूलचन्द चौहान, विधायक नूरपुर विधान सभा सीट नईमुल हसन, अमित चौहान, विधायक मनोज पारस, विधायक तसलीम अहमद, पूर्व सॉसद यशवीर सिंह, पूर्व सॉसद शीशराम, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल यादव, सर्व ब्राहमण महासभा के जिलाध्यक्ष लोकेश भारद्वाज, भारतीय विदेश सेवा से जुड़े पूर्व राजदूत व उच्चायुक्त प्रताप सिंह, इन्जिनियर युवराज सिंह, महिला सभा की जिलाध्यक्ष श्लोक पवार, उदल सिंह, संजय सिंह, नसीम अहमद, नफीस मंसूरी, अरूण यादव, मौ0 रफी उर्फ कल्लू, सतवीर यादव, मुनि देव यादव शामिल रहे।