सरधना/जिला मेरठ - पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव की शिकार हुई माँ की ममता, बच्चो को पिता के पास पाकिस्तान भेजा, माँ को बॉर्डर से वापस लौटाया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मई 07, 2025

सरधना/जिला मेरठ - पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव की शिकार हुई माँ की ममता, बच्चो को पिता के पास पाकिस्तान भेजा, माँ को बॉर्डर से वापस लौटाया

www.newsindia17.com

गत 22 अप्रैल को पहलगाम मे हुए आतंकी हमले के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ बढे तनाव के चलते मेरठ निवासी एक माँ की ममता भी सरहदो की बंदिशो मे जकड़कर रह गयी है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव ने एक माँ को उसके मासूम बच्चो से जुदा कर दिया है। दोनो देशो के बीच बढ़ती हुई नफरत के बीच ये माँ भारत और पाकिस्तान के बीच अमन चैन की दुआए कर रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मेरठ की सरधना निवासी सना का निकाह 5 वर्ष पूर्व कराची (पाकिस्तान) निवासी उसकी बुआ के बेटे बिलाल के साथ हुआ था। एक शादी समारोह मे शामिल होने के लिए सना 40 दिन के वीजा पर भारत आयी थी। सना के भारत में रहने के दौरान ही पहलगाम मे हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तो में एक बार फिर से तल्खी आ गयी और सीमा पर भी तनाव हो गया। इस घटना के बाद भारत सरकार ने गत 27 अप्रैल को पाकिस्तानी नागरिको को जारी किये गए सभी वीजा रद्द कर दिया और उनसे वापस जाने को कहा। भारत सरकार के इस आदेश के बाद सना की मुसीबते बढ़ गयी। सना भारतीय नागरिक है जबकि उसका बेटा मुस्तफा आयु 3 वर्ष व  बेटी माहिनूर आयु 1 वर्ष को पाकिस्तान की नागरिकता मिली हुई है।


सना भारतीय होने के कारण अब पाकिस्तान नही जा सकती है और पाकिस्तान की नागरिकता होने के चलते उसके बच्चे यहाँ नही रह सकते है। इस सबके चलते सना ने गत सोमवार को अटारी बॉर्डर जाकर अपने दोनों बच्चे पति बिलाल के साथ पाकिस्तान भेज दिए है। इसके बाद से सना अपने मासूम बच्चो को याद कर रो रोकर दिन रात काट रही है। सना ने बताया कि वह बार बार अपने पति बिलाल व बच्चो से फोन पर बात कर रही है। सना के परिजन भी बेहद दुखी है और सभी दोनों देशो के बीच फिर से शांति बहाल होने की दुआ कर रहे है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या