हसनपुर/जिला अमरोहा - कर्ज के बोझ तले दबे मेडिकल संचालक ने की आत्महत्या, घर के पास पेड़ पर लटका मिला शव - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मई 03, 2025

हसनपुर/जिला अमरोहा - कर्ज के बोझ तले दबे मेडिकल संचालक ने की आत्महत्या, घर के पास पेड़ पर लटका मिला शव

www.newsindia17.com

आज शनिवार की सुबह हसनपुर कोतवाली क्षेत्र मे एक मेडिकल संचालक का शव घर के पास ही रस्सी के सहारे आम के पेड़ पर लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें कर्ज के बोझ तले दबे होने के कारण आत्महत्या करने के बारे में लिखा है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर खुर्द का निवासी नौरंग आयु 35 वर्ष पुत्र चेतराम ग्राम शाहपुर कलां मे मेडिकल स्टोर चला रहा था। कल शुक्रवार की रात वह किसी समय घर से बाहर निकल गया था। आज शनिवार की सुबह खेतो पर जा रहे ग्रामीणो को उसका शव घर से 50 मीटर दूर आम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। नौरंग का शव मिलने की सूचना मिलते ही उसके परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुँच गए।


घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हसनपुर वरुण कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें 11 लाख रूपये का कर्जा होने के कारण ये आत्मघाती कदम उठाये जाने के बारे में लिखा हुआ था। सुसाइड नोट मे लिखा था कि कर्ज वसूली के लिए उसके परिजनो को परेशान न किया जाए। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।


प्रभारी निरीक्षक हसनपुर वरुण कुमार ने बताया कि ये मामला आत्महत्या का है। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमे 11 लाख का कर्ज होने के बारे मे लिखा गया है। शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रियंका, पुत्र विनीत, पुत्री वन्दनी व निधि को रोते बिलखते छोड़ गया है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या