आज मंगलवार की सुबह जिला अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र मे हुई एक विवाहिता की मौत के बाद मायके वालो ने हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव शहवाजपुर डोर निवासी सुरेश सैनी की ख्यालीपुर ढाल पर परचून की दुकान है। करीब एक वर्ष पूर्व सुरेश सैनी के मौत होने के बाद से उनकी पत्नी सरोज आयु 36 वर्ष ही इस दुकान को चला रही थी। सुरेश व सरोज की कोई संतान नही है। बताया गया कि आज मंगलवार की सुबह सरोज के सीने मे तेज दर्द होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए थे। जहाँ से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया था। परिजन सरोज को लेकर मुरादाबाद पहुंचे। जहाँ उसकी मौत हो गयी। इसके बाद परिजन सरोज का शव लेकर वापस घर आ गए।
सरोज की मौत की सूचना मिलने पर अहमद नगर से उसके मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मायके वालो ने आरोप लगाया कि सरोज के ससुराल पक्ष वालो ने जहर देकर उसकी हत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |