
नयी दिल्ली। भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत सवार थे।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर में सवार सभी घायलों को दुर्घटनास्थल से निकाल लिया गया है। सीडीएस रावत वेलिगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे।
जनरल रावत की हालत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है। वायुसेना ने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में सेना का एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार सेना के कम से कम से चार अधिकारियों की मौत हो गयी।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकाप्टर में 14 लोग सवार थे, यह हेलीकाप्टर वेलिगटन से सुलूर जा रहा था।