भोपाल में जूडा की चौथे दिन भी जारी रही हड़ताल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, दिसंबर 24, 2021

भोपाल में जूडा की चौथे दिन भी जारी रही हड़ताल

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नीट पीजी की काउंसलिग जल्द कराने सहित अन्य विभिन्न मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों (जूडा) की हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी रही, जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुयी हैं।

गांधी मेडिकल कॉलेज के जूडा अध्यक्ष डॉ अमित ने आज बताया कि नीट पीजी की काउंसलिग जल्द कराने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार से जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि जूडा ने पीजी प्रथम वर्ष के जूनियर डाक्टरों के आने तक उनकी जगह मेडिकल आफिसर या जूनियर रेजीडेंट््स पदस्थ करने की मांग की है। लेकिन इस पर अभी तक सहमति नहीं बन पायी है।

डॉ अमित ने बताया कि उनकी इस हड़ताल का प्रदेश के सभी छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टरों का समर्थन प्राप्त है। उनका कहना है कि मांगी पूरी नहीं होने तक उनकी अनिश्चितकॉलीन हड़ताल जारी रहेगी। उधर, हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।