![]() |
| ए आई जनरेटेड इमेज |
जिला बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती पर अपनी 2 वर्षीय भतीजी व 5 वर्षीय एक अन्य बच्चे के साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बनाने का संगीन आरोप लगा है। इस मामले का खुलासा अमेरिका के 'एनसीएमईसी' (NCMEC) पोर्टल की सतर्कता के कारण हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शेरकोट कस्बे की निवासी एक 24 वर्षीय युवती ने लगभग एक वर्ष पूर्व अपनी 2 वर्षीय सगी भतीजी और एक 5 वर्षीय बच्चे के साथ अश्लील हरकते करते हुए वीडियो बनाया था। युवती न मासूम बच्चो के साथ की गयी इस घिनौनी हरकत का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। इस घटना की जानकारी अमेरिका के 'नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉयटेड चिल्ड्रन' पोर्टल द्वारा इस संदिग्ध गतिविधि को ट्रेस किये जाने पर हुआ। पोर्टल ने इस मामले की सूचना तत्काल बिजनौर साइबर सेल को भेजी।
सूचना मिलते ही साइबर सेल ने मामले की गहन जांच शुरू की। साइबर सेल द्वारा की गयी जाँच व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह मामला शेरकोट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का निकला। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपित युवती ने अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर बच्चों का अश्लील वीडियो बनाया और पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री अपने पास रखी।
इस मामले मे कल बुधवार देर रात कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह की तहरीर पर आरोपित युवती के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67-बी (बाल यौन शोषण) के तहत गंभीर मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष शेरकोट वीरेंद्र कुमार ने उक्त मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट है कि 2 वर्षीय बच्ची युवती की भतीजी है, जबकि 5 वर्षीय बच्चे की पहचान की जा रही है। हम यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि बच्चा कौन है और उसका युवती से क्या संबंध है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पाठको को बताना उचित होगा कि एनसीएमईसी एक वैश्विक अमेरिकी पोर्टल है, जो मुख्य रूप से बच्चों के यौन शोषण और ऑनलाइन बाल पोर्नोग्राफी पर नजर रखता है। यह पोर्टल लापता बच्चों को खोजने और इंटरनेट के माध्यम से हो रहे बाल शोषण को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करता है। कोई भी व्यक्ति यदि बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री अपने मोबाइल या इंटरनेट पर रखता है, तो वह इस पोर्टल की निगरानी में आ जाता है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
