Covid-19 In India : देशभर में कोरोना से बीते 24 घंटे में 215 रोगियों की मौत, 8,306 नये रोगी सामने आये, ओमिक्रॉन वैरिएंट ने दी इन 5 राज्यों में दस्तक ? - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, दिसंबर 06, 2021

Covid-19 In India : देशभर में कोरोना से बीते 24 घंटे में 215 रोगियों की मौत, 8,306 नये रोगी सामने आये, ओमिक्रॉन वैरिएंट ने दी इन 5 राज्यों में दस्तक ?

इंटरनेट डेस्क।देशभर में कोरोना संकट लगातार बढ़ रहा है। नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के 21 मामले सामने आ चुके हैं। पांच राज्यों में ओमिक्रॉन दस्तक दे चुका है।बीते 24 घंटे में आज सोमवार कोकोरोना के नये मामलों की बात की जाए तो देशभर में8,306 नये रोगी मिले हैं। वहीं बीते 24 घंटे में211 कोरोना रोगियों की मौत हो गई है। देशभर में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अभी 98 हजार से ज्यादा है।

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, देशभर में कोरोना संक्रमण से अब तक करीब 4,73,537 रोगी दम तोड़ चुके हैं। देशभर में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों अब एक लाख से कम रह गई है। कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 98,416है। वहीं देशभर में कोरोना संक्रमण से करीब 3,40,69,608 रोगियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

देशभर में कोरोना वायरस से अब तक कुल3,46,41,561 रोगी संक्रमित हो चुके हैं।कोरोना वैक्सीनेशन अभियान भी देशभर में तेज गति से चलाया जा रहा है। अब तक देशभर में1,27,93,09,669 से ज्यादा वैक्सीनेशन हो चुका है। बीते 24 घंटे में 24 लाख 55 हजार से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई हैं।