नहटौर/जिला बिजनौर - घर का इन्वर्टर ठीक कर रहे कारीगर की करंट की चपेट मे आकर मौत, परिजनो मे मचा कोहराम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जुलाई 12, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - घर का इन्वर्टर ठीक कर रहे कारीगर की करंट की चपेट मे आकर मौत, परिजनो मे मचा कोहराम

newsindia17.com/nahtaur-bijnor-karigar-ki-current-lagne-se-maut-inverter-thik-karte-samay-parijanon-mein-macha-kohraam

आज रविवार की शाम नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ीजट मे करंट की चपेट मे आकर 42 वर्षीय कारीगर की दर्दनाक मौत हो गयी। घर का इन्वर्टर मरम्मत करने के दौरान हुए इस हादसे के बाद परिजनो मे कोहराम मच गया। इस घटना के बाद से पूरे गाँव मे शोक का माहौल बना हुआ है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजकुमार आयु 42 वर्ष पुत्र मक्खन स्थानीय कपड़ा कारखाने मे कारीगर के रूप में कार्यरत था। आज रविवार की शाम लगभग 4 बजे वह अपने घर मे खराब पड़े एक इन्वर्टर की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान अचानक ही वह तेज करंट की चपेट मे आ गया। घटना के समय मौके पर रही कारीगर की पत्नी के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे एक पड़ोसी युवक ने करंट बंद किया। इसके बाद परिजन कारीगर को लेकर सीएचसी नहटौर पहुंचे। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। कारीगर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया।


परिजन बिना कोई क़ानूनी कार्रवाई किये ही शव को अपने साथ ले गए। बताया गया कि राजकुमार अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। राजकुमार की इस दर्दनाक मौत के बाद परिवार पर आर्थिक व मानसिक संकट गहरा गया है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या