Helicopter crash: हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स मिला, मिल सकती है हादसे की और जानकारी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, दिसंबर 09, 2021

Helicopter crash: हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स मिला, मिल सकती है हादसे की और जानकारी

कुन्नूर (तमिलनाडु) । तमिलनाडु में यहां बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर का फ्लाइट रिकॉर्डर यानी 'ब्लैक बॉक्स अभी तक बरामद नहीं हुआ है और अधिकारियों ने इसकी तलाश का दायरा बढ़ा दिया है। इस दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रक्षा अधिकारियों ने इसकी तलाश का दायरा दुर्घटनास्थल से 3०० मीटर दूर से बढ़ाकर एक किलोमीटर दूर तक कर दिया है।

ब्लैक बॉक्स से बुधवार को पर्वतीय क्षेत्र में हुए इस हादसे के पहले के घटनाक्रम संबंधी अहम जानकारी मिलेगी। एमआई-17वीएच हेलीकॉप्टर के बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होने और आग लगने से उसमें सवार 63 वर्षीय रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य की मौत हो गयी। हादसे में केवल एक व्यक्ति ही जीवित बचा है।

कातेरी-नंजप्पनचथिराम इलाके में जब यह दुर्घटना हुई, उस समय जनरल रावत डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी), वेलिगटन में संकाय सदस्यों और छात्र अधिकारियों को संबोधित करने जा रहे थे।