जिला रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ अपने परिजनो की इच्छा के विरुद्ध जाकर प्रेम विवाह करने वाली एक युवती को दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म व तीन तलाक जैसी भयावह परिस्तिथियो का सामना करना पड़ा। पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के 9 सदस्यो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
स्वार थाना क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि उसने वर्ष 2022 मे अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर मुरादाबाद निवासी फईम के साथ प्रेम विवाह किया था। बताया गया कि निकाह के कुछ समय बाद तक सब सामान्य रहा फिर ससुराल वालो ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास, ससुर, जेठ और देवर ने दहेज में 20 लाख रुपये नकद की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
आरोप है कि वर्ष 2023 में पीड़िता के पति के दुबई मे होने के दौरान जब वह नहा रही थी देवर ने उसका एक आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर देवर ने उसे दिल्ली के एक होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि दुष्कर्म की इस घटना के बाद गर्भवती होने पर ससुराल पक्ष ने साजिश रचकर जबरन उसका गर्भपात करवा दिया। इतना ही नही गत 16 मई को दुबई से वापस आया उसका पति अपने साथ एक अन्य महिला को भी लेकर आया। पीड़िता द्वारा इस सबका विरोध किये जाने पर उसे घर में बंधक बनाकर पीटा गया और 24 मई को 'तीन तलाक' देकर घर से बाहर निकाल दिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाई है। कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पति मुहम्मद फईम, देवर फैजी, वसीम, नदीम, जेठ तसलीम, नईम, सास मीना, ससुर मुहम्मद सलीम और निकहत नामक महिला के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म, मारपीट, आपराधिक धमकी और 'मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों का संरक्षण अधिनियम' के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

