चंदौसी - छात्र संघ चुनाव कराने की माँग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र, एसडीएम व सीओ से आश्वाशन मिलने के बाद समाप्त किया आंदोलन - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जनवरी 08, 2022

चंदौसी - छात्र संघ चुनाव कराने की माँग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र, एसडीएम व सीओ से आश्वाशन मिलने के बाद समाप्त किया आंदोलन


छात्र संघ चुनाव कराये जाने की मांग को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र-छात्राओं से कल शुक्रवार की शाम  पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं उपजिलाधकारी चंदौसी ने वार्ता कर भूख हड़ताल को ख़त्म कराया। साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रशासन से मिलकर अति शीघ्र छात्र संघ चुनाव कराने का आश्वासन प्रदान किया। 

पाठको को बताना उचित होगा कि गुरुवार की दोपहर से एसएम कॉलेज के छात्र महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। शुक्रवार को सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव अपने कुछ कार्यकर्ताओं व छात्रों के साथ नारेबाजी करते हुए प्राचार्य डा. हेमंत कुमार के कक्ष में पहुंचे। यहां चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र सभा के पदाधिकारियों की प्राचार्य से नोकझोंक हुई और कक्ष में धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। महाविद्यालय में हालात खराब होने पर प्राचार्य ने कोतवाली से पुलिस बुला। पुलिस बल के साथ महाविद्यालय पहुंचे एसएसआई संजय कुमार ने छात्र सभा कार्यकर्ता व छात्रों को समझाने का प्रयास किया। मगर वह चुनाव कराने की मांग को लेकर अड़े रहे। बात बिगड़ती देख घटना से एसडीएम व सीओ को अवगत कराया गया। इसके बाद एसडीएम राजपाल सिंह व सीओ गोपाल सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य कक्ष में पहुंचे। यहां एसडीएम ने प्राचार्य कक्ष में जमीन पर बैठे छात्रसभा व छात्रों को कक्ष से बाहर निकलने की बात कही तथा नहीं जाने पर कोरोना प्रोटोकाल के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी।


इसके बाद धरने पर बैठे छात्र सभा कार्यकर्ता व छात्र कक्ष से बाहर निकल गए। छात्रों के प्रतिनिधि मंडल में छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सहित पांच लोग कक्ष में वार्ता करने पहुंचे। प्रतिनिधि मंडल की अधिकारियों से हुई वार्ता में सहमति बनी कि प्राचार्य द्वारा जिलाधिकारी को पत्र भेजकर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की अनुमति मांगी जाएगी। अनुमति पर चुनाव होंगे और अनुमति नहीं मिलती तो चुनाव को लेकर किसी प्रकार का कोई आंदोलन नहीं किया जाएगा। सहमति बनने के बाद एसडीएम, सीओ व प्राचार्य महाविद्यालय के शिक्षकों के साथ कॉलेज गेट पर भूख हड़ताल पर बैठे विकास उपाध्याय, मोहन गौतम, अजय यादव, उज्ज्वल शर्मा को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई। इसके बाद सभी छात्र अपने घर चले गए। 

web counter
 अभी तक पाठक संख्या