दौराला/जिला मेरठ - पुलिस की सक्रियता के चलते एटीएम चोरी का प्रयास हुआ विफल, मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जून 29, 2026

दौराला/जिला मेरठ - पुलिस की सक्रियता के चलते एटीएम चोरी का प्रयास हुआ विफल, मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

newsindia17.com/daurala-meerut-atm-chori-prayas-vifal-police-encounter-do-badmash-giraftar

जिला मेरठ की दौराला थाना पुलिस ने कल रविवार की देर रात गश्त के दौरान एटीएम में चोरी की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से एटीएम काटने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, एक जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार कल 28 जून की रात दौराला पुलिस टीम नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम सरधना फ्लाईओवर के नीचे स्थित एक्सिस बैंक एटीएम के पास पहुंची। यहाँ पुलिस वाहन का हूटर सुनते ही एटीएम के भीतर मौजूद दो संदिग्ध युवक बाहर निकलकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा किये जाने पर आरोपी सफेद ऑटो में सवार होकर रेलवे फाटक की ओर फरार होने लगे। रेलवे फाटक बंद होने के कारण ऑटो आगे नहीं बढ़ सका। इसी दौरान आरोपियों पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को दबोच लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनित पुत्र मागेराम निवासी पाबली खास, थाना कंकरखेड़ा तथा आलोक पुत्र एलवर्ट निवासी श्रद्धापुरी (एन-फेज-2), थाना कंकरखेड़ा, मेरठ के रूप में हुई है। आरोपियो की तलाशी के दौरान पुलिस ने एटीएम काटने में प्रयुक्त सब्बल, आरी, प्लास, पेचकस सहित अन्य उपकरण बरामद किए। वहीं विनित के कब्जे से .32 बोर का एक जिंदा कारतूस भी मिला। घटना में इस्तेमाल किए गए ऑटो को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।


दौराला थाना प्रभारी सुमन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

free counter
अभी तक पाठक संख्या