रामपुर - दहेज़ के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जनवरी 18, 2022

रामपुर - दहेज़ के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज


दहेज़ प्रथा को रोकने व दहेज़ प्रताड़ना को रोकने हेतु सरकार समय - समय पर विभिन्न कड़े कानून लाती रही है।इसके बाद भी दहेज़ प्रताड़ना के मामलो में कोई विशेष कमी नहीं आयी है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर से है जहाँ दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को बच्चे सहित मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर शिकायती पत्र दिया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने 4 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की गड्ढा कॉलोनी निवासी रजनी की विवाह 7 वर्ष पूर्व बिलासपुर थाना क्षेत्र के सैनीनगर निवासी दिनेश के साथ हुआ था। रजनी की शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया मगर ससुराल पक्ष के लोग इससे खुश नही थे। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग करने लगे थे। पीड़िता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में आरोप है कि 20 नवंबर को मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर बच्चे सहित घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता अपने मायके में रहने लगी थी। आरोप है कि 15 दिसंबर को जब पीड़िता मायके में अकेली थी। इस दौरान ससुराल वाले एक कार से आए और उसके साथ मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर सभी मौके से फरार हो गए।

पीड़िता ने मामले की जानकारी सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी परन्तु पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँची और शिकायत की। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने सिविल लाइंस पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने पति दिनेश सहित पप्पू, राजेश और लीलावती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या