बिजनौर के थाना मंडावर में बसपा प्रत्याशी रुचि वीरा समेत 10 नामजद व 100 अज्ञात समर्थको पर आचार संहिता उल्लंघन व कोरोना महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद बसपाइयों में हड़कंप मचा हुआ है।
बसपा प्रत्याशी व उनके समर्थको पर उक्त मुकदमा दिनाँक 16 जनवरी 2021 को मंडावर क्षेत्र के गाँव सैफपुर बगई उर्फ़ नाईवाला में आचार संहिता का उल्लंघन कर जनसभा करने व कोरोना को लेकर जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने के मामले में दर्ज दिया गया है। रूचि वीरा सहित 10 नामजद व 100 अज्ञात समर्थको के खिलाफ ये मुकदमा हेड कांस्टेबल द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है।
सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि बसपा प्रत्याशी रुचि वीरा व उनके समर्थको के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति जनसभा करने व कोविड दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर थाना मंडावर में धारा 188/269/270/290 व महामारी अधिनियम 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
| अभी तक पाठक संख्या |
