संभल - दहेज़ की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता के ऊपर फेंका तेजाब, घर से निकाला - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जनवरी 20, 2022

संभल - दहेज़ की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता के ऊपर फेंका तेजाब, घर से निकाला

प्रतीकात्मक चित्र 
जिला संभल के नखासा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं ने होने पर ससुराल वालो ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद आरोपी पति ने महिला के मायके पहुंचकर उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। तेजाब फेंके जाने पर महिला झुलस गई। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नखासा थाना क्षेत्र के गांव हिसामपुर निवासी रिहाना पुत्र यूसुफ का निकाह क्षेत्र के ही गांव सिसौना निवासी रिजवान के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि पति व ससुराली दहेज में पांच लाख रूपए की मांग कर रहे हैं। दहेज़ की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ आए दिन मारपीट करते हैं। ससुराल पक्ष के द्वारा मंगलवार को मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। कल बुधवार की देर शाम महिला का पति रिजवान ससुराल पहुंच गया और महिला के ऊपर तेजाब डाल दिया। इस घटना में रिहाना बुरी तरह झुलस गई। मौका पाकर आरोपी मौके से भाग निकला।


परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ओंकार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।


web counter
अभी तक पाठक संख्या