आज गुरुवार को चंदौसी के बृजनगर कॉलोनी स्थित भोलेनाथ भवन में विश्व हिन्दू परिषद नगर इकाई की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित वार्ष्णेय ने मेरठ में समपन्न हुई संगठन की प्रांतीय बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से अवगत कराते हुए कहा कि सभी संगठनों के दायित्वों का मूल उद्देश्य संगठन के कार्यो को पूर्ण गति देना है।
इस अवसर पर एडवोकेट हरीश कठेरिया को विश्व हिन्दू परिषद के जिला कार्याध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया। इसके अतिरिक्त शेखर सक्सेना को जिला मंत्री, नितिन शर्मा को बजरंग दल का जिला संयोजक, वैभव गुप्ता को जिला प्रचार प्रमुख व हरिओम तोमर को भी जोला धर्माचार्य प्रमुख दायित्व दिया गया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला कार्याध्यक्ष पद पर मनोनीत किये गए एडवोकेट हरीश कठेरिया का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित कार्याध्यक्ष विहिप एडवोकेट हरीश कठेरिया ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद एक ऐसा संगठन है जो हमेशा से सामाजिक बुराइयों को लेकर आवाज उठाता रहा है तथा अपनी एक अलग पहचान बना चुका है।
बैठक का संचालन केजी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उपस्थित रहे नगराध्यक्ष सीपी गुप्ता, सुभाष चंद्र वार्ष्णेय, सचिन शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे। बैठक में विष्णु कुमार, सुनील कुमार, सुधांशु आदि उपस्थित रहे।
| अभी तक पाठक संख्या |
