डिडौली - फ़ोन पर मिली एमबीबीएस डॉक्टर को परिवार सहित जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज कर पुलिस जाँच में जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जनवरी 22, 2022

डिडौली - फ़ोन पर मिली एमबीबीएस डॉक्टर को परिवार सहित जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज कर पुलिस जाँच में जुटी


जिला अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में हॉस्पिटल संचालित करने वाले एक एमबीबीएस डॉक्टर और उनके परिवार को फोन कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गयी है। फोन पर धमकी मिलने के बाद से डॉक्टर व उनका परिवार दहशत में है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिनौरा जलालाबाद निवासी हाफिज आलम एमबीबीएस डॉक्टर है और जोया में नेशनल हाईवे किनारे उनका हॉस्पिटल है। बताया गया कि कल शुक्रवार की शाम 8 बजे के लगभग उनको किसी ने फ़ोन किया। फ़ोन करने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और डॉक्टर व उनके परिवार को दो दिनों में मारने की धमकी दी। बताया गया कि फ़ोन करने वाले ने कहा कि तुझे व तेरे परिवार को दो दिनों में मरवा दूँगा, इसके लिए सुपारी दे दी गयी है। फ़ोन करने वाले ने फिरौती की भी माँग की। 


अज्ञात कॉलर द्वारा फोन पर धमकी मिलने के बाद से डॉक्टर व उनका परिवार दहशत में है। डॉक्टर ने कल देर रात ही इस मामले में कोतवाली डिडौली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय कुमार राणा के अनुसार डॉक्टर की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा कॉलर के नंबर को ट्रेस कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या