नहटौर - नगर आगमन पर विधायक अशोक राणा का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जनवरी 27, 2022

नहटौर - नगर आगमन पर विधायक अशोक राणा का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

newsindia17

कलेक्ट्रेट बिजनौर से नामांकन कराकर लौट रहे विधायक अशोक राणा का नगर आगमन पर भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगराध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


आज गुरुवार को बिजनौर कलेक्ट्रेट से आगामी विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन कराकर लौट रहे धामपुर विधायक अशोक राणा का नगर के डीके फार्म हाउस में भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा विधायक अशोक राणा ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार कदम से कदम मिलाकर सबका साथ सबका विकास की नीति को दृष्टिगत रखते हुए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी राजनैतिक दल विभिन्न आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है और भाजपा के मतदाता को भ्रमित कर वोट बैंक में सेंध लगाने का प्रयास कर रहे है मगर गत वर्षो में भाजपा के शासनकाल में हुए चहुमुंखी विकास का कोई तोड़ उनके पास नही है और एक बार फिर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार ही बनेगी।


इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगरध्यक्ष शेख आलम, मंडल मंत्री काजी उबैद, ऋषभ जैन, शरद जैन, नागेंद्र त्यागी, शादाब अहमद शाद, सलमान अहमद व गुलशेर आदि उपस्थित रहे।

web counter
अभी तक पाठक संख्या