उत्तर प्रदेश के जिला बरेली से रूह कँपा देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी पति ने अपनी शादी की सालगिरह के दिन ही अपने भाई-भाभी के साथ मिलकर पत्नी की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना को खुदकुशी का रूप देने के लिए आरोपियों ने मृतका के शव को दुपट्टे के सहारे दरवाजे से लटका दिया और मायके वालों को फोन कर कहा आपकी बेटी की तबीयत खराब है।आज सुबह मौके पर पहुंचे मायके वालो ने देखा कि घर खुला हुआ था और उनकी बेटी का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। घर मे दो मासूम बच्चे बैठे रो रहे थे जबकि पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी फरार थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रवीना आयु 30 वर्ष पुत्र तस्सुवर हुसैन की पुत्र रवीना आयु 30 वर्ष का निकाह 6 वर्ष पूर्व 5 जून 2020 को बारादरी थाना क्षेत्र के गाँव हरुनगला निवासी इकरार से हुआ था। कल 5 जून को इनकी शादी की पहली सालगिरह थी। इस अवसर पर जहाँ परिवार में खुशियो का माहौल होना चाहिए था वही दहेज लोभी पति, जेठ व देवर ने मिलकर रवीना का जिंदगी का दीया हमेशा के लिए बुझा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियो ने रवीना के मायके फोन कर कहा कि आपकी बेटी की तबियत कुछ खराब है। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
बेटी के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही आज शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे रवीना के मायके वाले उसके ससुराल आ पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर का मुख्य द्वार खुला हुआ है और अंदर एक कमरे के दरवाजे पर रवीना का शव फंदे के सहारे लटका हुआ था। उस समय घर मे रवीना की 4 वर्षीय पुत्री व 2 वर्षीय पुत्र मौजूद थे। बच्चो से पूछे जाने पर उन्होंने वह सब सच उगल दिया जिसे आरोपी छिपाना चाहते थे। बच्चो ने कहा कि बड़े पापा ने ही मम्मी को मारा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के पिता तसव्वुर हुसैन व माँ खुर्शीदा ने बताया कि उन्होंने शादी के समय अपनी हैसियत के अनुसार भरपूर दहेज दिया था। आरोप है कि इस सबके बाद भी रवीना के ससुराल पक्ष वाले खुश नहीं थे और लगातार कार की मांग कर रहे थे। आरोप है कि पति इकरार, देवर इरफ़ान और जेठ इक़बाल नशे मे धुत्त होकर बेरहमी से रवीना को पीटते थे। मां खुर्शीदा ने आरोप लगाया कि जेठ इकबाल पहले भी रवीना के साथ गलत हरकतें और मारपीट कर चुका था। करीब एक महीने पहले भी मामूली बात पर रवीना को बेरहमी से पीटा गया और उसकी गाड़ी में आग तक लगा दी गई थी। पिता ने बताया कि उन्होंने हाल ही में आरोपियों को 50 हजार रुपये नकद भी दिए थे और बाकी पैसे धीरे-धीरे देने की बात कही थी, क्योंकि उनकी दो और छोटी बेटियाँ हैं। लेकिन लालच के भेड़ियों को सब्र नहीं था।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या और हत्या की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बच्चों के बयान और मायके वालों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की कई टीमें फरार पति, जेठ, देवर और अन्य ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

