स्योहारा/जिला बिजनौर - थाना क्षेत्र मे चोरो का तांडव जारी, दो घरो से लाखो की नकदी व जेवरात समेट हुए फरार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जून 06, 2026

स्योहारा/जिला बिजनौर - थाना क्षेत्र मे चोरो का तांडव जारी, दो घरो से लाखो की नकदी व जेवरात समेट हुए फरार

https://www.newsindia17.com/crime/bijnor-syohara-mandori-village-double-theft-cases-cash-and-jewellery-stolen

जिला बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र से एक बड़ी वारदात सामने आयी है। कल शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के गाँव मण्डोरी मे अज्ञात चोरो ने दो घरो को निशाना बनाते हुए लाखो रूपये कीमत के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ़ कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग मे भी हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो ने स्वाट व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरिक्षण किया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के गाँव मण्डोरी पहुंचे अज्ञात चोरो ने पहले गाँव निवासी कासिम पुत्र नन्हे के घर को निशाना बनाया। परिजनो को बाहर सोता छोड़ चोर कमरे मे दाखिल हुए और अलमारी बक्से खोलकर ढाई लाख रूपये कीमत के जेवर व करीब 70 हजार की नकदी समेटकर फरार हो गए। इसके बाद चोरो ने पास ही रहने वाले मुकीम पुत्र सलीम के घर को निशाना बनाया। पीड़ित मुकीम ने बताया कि वह अपने भाई और माता -पिता के साथ घर के बरामदे मे सो रहा था। घर मे घुसे चोरो ने कमरो के घुस अलमारी और संदूको के ताले तोड़कर 20 तौले सोना, पौने 2 किलो चाँदी और 1 लाख 70 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।


सुबह परिजनों की आंख खुलने पर घर के अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। कीमती जेवरात और नकदी गायब देखकर पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।


एसपी पूर्वी एके श्रीवास्तव ने बताया कि स्योहरा क्षेत्र के मंडोरी गांव में बीती रात चोरी की दो घटनाएं सामने आई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, स्वाट और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर जाकर घटनास्थल का मुआयना किया है। दोनों पीड़ितों की तरफ से तहरीर ले ली गई है और सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के त्वरित खुलासे के लिए विशेष टीमों को एक्टिव कर दिया गया है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


पुलिस ने पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और चोरों को सलाखों के पीछे भेजने का आश्वासन दिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट्स) और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों की भी तलाश कर रही है। ग्रामीण इलाकों में इस तरह की वारदात के बाद से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या