नौगांवा सादात/जिला अमरोहा - 'लूट' की कॉल पर दौड़ी पुलिस, जांच में सामने आया ओलेक्स पर हुई डील और लाखो का विवाद, दो हिरासत मे लिए - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जून 01, 2026

नौगांवा सादात/जिला अमरोहा - 'लूट' की कॉल पर दौड़ी पुलिस, जांच में सामने आया ओलेक्स पर हुई डील और लाखो का विवाद, दो हिरासत मे लिए

https://www.newsindia17.com/uttar-pradesh/amroha-nauganwa-sadat-fake-loot-call-olx-deal-money-dispute-two-detained/

उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ नौगांवा सादात थाना पुलिस को मिली दिन दहाड़े लूट की एक सूचना ने विभाग मे हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी की। जानकारी प्राप्त होते ही पूरा मामला पलट गया। जिस घटना को लूट बताया जा रहा था वह ओएलएक्स पर हुई एक डील और लाखो के लेनदेन के विवाद की कहानी है। पुलिस ने दोनो पक्षो से कुछ लोगो को हिरासत मे लिया है।


आज सोमवार की सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने डायल 112 पर कॉल की और बताया कि नौगांवा सादात अंतर्गत कुरी मार्ग पर कुछ अज्ञात बदमाशो ने उसे घेरकर बड़ी रकम लूट ली है। सरेराह हुई लूट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से सक्रिय हो गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर आवश्यक जाँच पड़ताल करने के साथ ही घेराबंदी भी शुरु कर दी।


शुरुआती जांच मे ही पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पुलिस द्वारा कड़ाई से की गयी पूछताछ मे लूट की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान सतेंद्र सिंह पुत्र संतोष सिंह, निवासी ग्राम बराल, थाना गुलावटी, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई। सतेंद्र के बयानों में आ रहे विरोधाभास ने पुलिस के शक को यकीन में बदल दिया। इसके बाद जब पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के लोगों से कड़ियाँ जोड़ीं, तो लूट की झूठी कहानी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इसके बाद घटना का सच बाहर आया।


आरोपियों ने बताया कि बुलंदशहर निवासी सतेंद्र सिंह ने करीब छह महीने पहले OLX ऐप के जरिए अमरोहा के ग्राम सैदपुर इम्मा निवासी गुलाम रसूल उर्फ लड्डन पुत्र हबीब अहमद से एक कोल्हू और कांटा खरीदने का सौदा तय किया था। इस सौदे के एवज में सतेंद्र ने गुलाम रसूल को 40 हजार रुपये नकद और 1 लाख रुपये ऑनलाइन (कुल 1 लाख 40 हजार रुपये) एडवांस यानी बयाने के रूप में दिए थे। बाकी की रकम सामान की डिलीवरी के वक्त दी जानी थी। सतेंद्र सिंह तय समय पर बाकी की रकम का इंतजाम नहीं कर सका, जिसके चलते डील अधूरी रह गई। इसके बाद सतेंद्र ने गुलाम रसूल से अपना एडवांस (1.40 लाख रुपये) वापस मांगना शुरू कर दिया। इसी रकम की वापसी को लेकर दोनों पक्षों में ठन गई थी।


पुलिस के मुताबिक, सतेंद्र सिंह दूसरे पक्ष (गुलाम रसूल) पर मानसिक दबाव बनाकर अपने पैसे ऐंठना चाहता था। इसी आर्थिक विवाद को शॉर्टकट से सुलझाने के लिए उसने सोमवार को खुद पर अज्ञात बदमाशों द्वारा पैसे लूटे जाने की झूठी कहानी गढ़ दी और पुलिस को फोन घुमा दिया।


मामले का पटाक्षेप होने के बाद नौगावां सादात पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले सतेंद्र सिंह और दूसरे पक्ष के गुलाम रसूल उर्फ लड्डन, दोनों को ही हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या