चंदौसी पहुँचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपाइयों संग की चुनावी चर्चा, सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने का किया आव्हान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, फ़रवरी 03, 2022

चंदौसी पहुँचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपाइयों संग की चुनावी चर्चा, सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने का किया आव्हान

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के रण में सभी राजनैतिक दलों ने अपने अपने प्रत्याशियों को उतार दिया है और सभी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने हेतु विभिन्न प्रकार के आयोजनों व वर्चुअल  मीडिया माध्यमों का सहारा ले रहे है। इसके साथ ही विभिन्न छोटे बड़े नेताओ ने विधान सभा क्षेत्रों में दौरे कर भाजपा समर्थको के साथ बैठके कर चुनावी नीति को समझाते हुए प्रचार में जुट जाने हेतु निर्देशित करना प्रारम्भ कर दिया है। 


इसी क्रम में चंदौसी विधान सभा मुख्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रयांशु दत्त द्विवेदी का आगमन हुआ। चंदौसी पहुंचे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने राजयमंत्री गुलाब देवी के आवास व विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इन बैठकों के दौरान उन्होंने गत वर्षो में प्रदेश की भाजपा सरकार की विभिन्न उपलब्धियों व शुरू की गयी जनउपयोगी योजनाओ की विस्तृत जानकारी भाजपाइयों को दी व जन जन तक पहुँचाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि उनका शासन काल भी प्रदेशवासियों ने देखा है और उस दौरान हुई घटनाओ व दंगो को आज भी नहीं भूले है। भाजपा सरकार की उपलब्धियों हुए उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के शासन काल में अपराध का अंत हुआ है और अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचे है। 


भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के दौरे व चुनावी चर्चा के दौरान मुख्य रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष संभल आलोक शाक्य, आधार रस्तोगी, माधवेन्द्र सिंह, आकाश आहूजा, राजू ठाकुर, शुभम पाठक, रिंकू दिवाकर, आलोक मौर्य, आशुतोष वार्ष्णेय, निशांत गुप्ता, वैभव कुमार आदि उपस्थित रहे।  

web counter
अभी तक पाठक संख्या