![]() |
| मृतका की फाइल फोटो के अतिरिक्त सभी इमेज एआई जनरेटेड |
जिला बदायूँ के बिसौली कोतवाली क्षेत्र मे संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई विवाहिता की मौत के मामले मे मायके पक्ष वालो ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालो ने ही गला दबाकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया और घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अनवा निवासी अनोखेलाल की पुत्र दीपेश की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गाँव निजामुद्दीनपुर शाह निवासी बृजेश उर्फ़ वीरेश के साथ हुई थी। मृतका के चाचा महावीर ने बताया कि उन्हें दिपेश की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई। कुछ देर बाद बताया गया कि उसे चंदौसी लेकर जा रहे है, लेकिन बाद में उसकी मौत की जानकारी मिली। जब वह गांव पहुंचे तो दिपेश का शव घर में मिला, जबकि ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मृतका के मायके पक्ष वालो का आरोप है कि ससुराल वालो ने ही गला दबाकर दीपेश की हत्या की है और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है। मायके पक्ष वालो ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे घटनाक्रम बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

