नहटौर - पुलिस फोर्स को लेकर जा रही रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, फ़रवरी 12, 2022

नहटौर - पुलिस फोर्स को लेकर जा रही रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल

 

newsindia17

कल शुक्रवार की रात धामपुर - नहटौर मार्ग पर रोडवेज बस व बाइक के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल को चिकित्सको ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। 


कल शुक्रवार की रात नहटौर -धामपुर मार्ग पर मीमला की पुलिया के पास एक रोडवेज बस व बाइक में टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार 30 वर्षीय शिव निवासी गाँव जन्दरपुर, गजरौला शिव की मौत हो गयी जबकि उसका साथी शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने उपचार हेतु सीएचसी पहुँचाया। चिकित्सको ने गंभीर रूप से घायल शादाब को हायर सेंटर रेफर कर दिया।


पुलिस के अनुसार विधान सभा चुनाव कराने के लिए रोडवेज बस पुलिस फोर्स को लेकर बिजनौर से शेरकोट जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक व बस की टककर हो गयी। रिश्तेदारों के अनुसार शादाब की धामपुर में ससुराल है। दोनों बाइक सवार धामपुर से ही वापस आ रहे थे।

web counter
अभी तक पाठक संख्या