संभल - असददुद्दीन ओवैसी ने कहा हमारी बेटियों के बाल देखने को लगा रहे है हिजाब पर प्रतिबन्ध - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, फ़रवरी 12, 2022

संभल - असददुद्दीन ओवैसी ने कहा हमारी बेटियों के बाल देखने को लगा रहे है हिजाब पर प्रतिबन्ध

NEWSINDIA17

कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब उत्तर प्रदेश की सियासत में भी तेजी से उठ रहा है। आज सम्भल पहुंचे एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस हिजाब के मामले में अखिलेश यादव क्यों चुप है। हमारी बेटियों के बाल देखने के लिए हिजाब पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।


सम्भल विधानसभा क्षेत्र से एआइएमआइएम प्रत्याशी मुशीर खां तरीन के समर्थन में नगर के मुहल्ला दीपा सराय में सभा को संबोधित करते हुए एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यहां के स्थानीय विधायक ने आज तक लोगों के लिए कुछ नहीं किया। पूरे शहर में गंदगी है और रोजगार के लिए लोग परेशान है। सम्भल के विधायक ने शहर में विकास न करके अपना विकास किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा एक नेता ने कब्रिस्तान पर भी कब्जा कर लिया।


ओवैसी ने कहा कि मैं अब हर दो माह में एक बार दीपा सराय में आकर आपके बीच बैठूंगा और आपकी समस्या सुनूंगा। जब अखिलेश यादव से हिजाब प्रकरण में एक पत्रकार ने सवाल किया तो उन्होंने कहा मुझे आवाज नहीं आ रही है। सपा मुखिया के सपनों में भगवान श्रीकृष्ण आकर मुख्यमंत्री बनने की बात कह रहे हैं, लेकिन मेरे सपने में गरीब लोग आते है। कोई भी हमारी बेटियों को हिजाब पहनने से नहीं रोक सकता। कर्नाटक की बेटी ने मुझे हिम्मत दिलाई है अब मैं उस हिम्मत के सहारे ही आपकी लड़ाई लड़ रहा हूं।

web counter
अभी तक पाठक संख्या