अमरोहा - अज्ञात बाइक सवारों ने बसपा प्रत्याशी पर दागी गोलियां, हुए फरार, पुलिस जाँच में जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, फ़रवरी 13, 2022

अमरोहा - अज्ञात बाइक सवारों ने बसपा प्रत्याशी पर दागी गोलियां, हुए फरार, पुलिस जाँच में जुटी

कल शनिवार की रात अमरोहा सदर विधान सभा सीट से बसपा प्रत्याशी नवेद अयाज की गाड़ी पर अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। बसपा प्रत्याशी नवेद अयाज एक शादी समारोह से लौट रहे थे।  बिजनौर रोड पर हुए इस जानलेवा हमले में बसपा प्रत्याशी और समर्थक बाल-बाल बच गए। गोली लगने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने जाँच की, परन्तु इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस आसपास मकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।  


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शनिवार की देर रात लगभग 12 बजे बसपा प्रत्याशी नवेद अयाज एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बिजनौर रोड स्थित किसान पेट्रोल पंप के नजदीक सामने से आ रहे दो बाइको पर सवार चार युवकों ने उनकी गाड़ी पर गोली चला दी। युवको ने एक के बाद एक दो फायर किए। गनीमत रही कि गोली गाड़ी के बोनट के निचले हिस्से में लगी। फायरिंग होने पर बसपा प्रत्याशी और उनके समर्थक दहशत में आ गए। इस बीच गोली चलाने वाले बाइक सवार आरोपित फरार हो गए।


सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँची और बसपा प्रत्याशी और गाड़ी के चालक से हमले के बारे में पूरी जानकारी ली। पुलिस ने शहर में कांबिंग भी की लेकिन आरोपितों का सुराग नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपियों की पहचान के लिये सीसीटीवी की फुटेज की छानबीन की जा रही है।

web counter
अभी तक पाठक संख्या