गत रात्रि जिला अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में अवैध संबंध बनाने से इंकार करने पर महिला मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है तथा आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिहाली जागीर निवासी हमीद जो फिलहाल जेल में है की पत्नी फिरोज बेगम आयु 35 वर्ष अपने 6 बच्चो के साथ दरवाजा रहित मकान में सो रही थी। रात करीब 2 बजे वहाँ गाँव निवासी अली हसन पहुँचा और फिरोज बेगम के साथ अवैध सम्बन्ध बनाने का प्रयास किया। फिरोज बेगम द्वारा विरोध किये जाने पर अली हसन ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। फिरोज बेगम का खून से लथपथ शव देखकर बच्चो में चीख पुकार मच गयी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि हत्या में मामले में पूछताछ जारी है जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।
| अभी तक पाठक संख्या |