आज विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी व बसपा के समर्थको के बीच मतदान केंद्र पर लाठी डंडे चलने व पथराव होने का समाचार प्राप्त हुआ है। दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद व पथराव के बाद क्षेत्र में भगदड़ मच गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के कुंदरकी विधान सभा क्षेत्र के मैनाठेर में नानकार प्राथमिक पाठशाला बूथ पर सपा व बसपा समर्थको के बीच हुए विवाद के बाद लाठी डंडे चले व पथराव हुआ। आरोप है कि ये लोग बूथ पर कोई फोटो दिखाकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी को लेकर दोनों पार्टियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। समर्थको के बीच लाठी डंडे चलने व पथराव होने के चलते क्षेत्र में भगदड़ मच गयी।
सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे पुलिस क्षेत्राधिकारी डा0 गणेश गुप्ता ने स्थिति को संभाला। इसके साथ ही बिलारी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बनाये गए बूथ पर आम आदमी पार्टी के 3 फर्जी पोलिंग एजेंट को भी पकड़ा गया है। ये फर्जी एजेंट खुद को आम आदमी पार्टी का बताकर दूसरे राजनैतिक दल के लिए काम कर रहे थे। इन्होने सोशल मीडिया पर वायरल किया कि आम आदमी पार्टी ने सपा को समर्थन दे दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रकाश चंद ने इस मामले की शिकायत तुरंत ही निर्वाचन अधिकारी एसडीएम घनश्याम वर्मा की। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे एसडीएम तीनो को पकड़कर कोतवाली ले आये। जहाँ इनसे पूछताछ की है।
| अभी तक पाठक संख्या |