Random Posts

test

अमरोहा में मिली जम्मू कश्मीर से अपहृत महिला, तलाश में जुटी थी जम्मू कश्मीर पुलिस


जम्मू कश्मीर से अपहरण कर लाई गई एक महिला को पुलिस ने अमरोहा से बरामद कर लिया। देर रात तक जम्मू कश्मीर पुलिस महिला के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी थी। हालांकि बाद में पुलिस महिला और आरोपी युवक को अपने साथ ले गई। महिला का पति भी पुलिस के साथ आया था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर ही जम्मू कश्मीर पुलिस अमरोहा पहुंची थी।


महिला के पति ने बताया कि दिल्ली निवासी एक युवक उसकी पत्नी का एक सप्ताह पहले अपहरण कर लाया था। जिसके बाद उसने पत्नी के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। जिसके बाद उसके मोबाइल की लोकेशन अमरोहा में ट्रेस हुई। शहर कोतवाली में बीते तीन दिनों से जम्मू कश्मीर इलाके के पूंछ पुलिस जम्मू कश्मीर से अपहरण करके लाई गई विवाहिता को ढूंढने में सदर कोतवाली पुलिस के साथ लगी हुई थी। जिसे बीती रात सफलता मिल गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता फैजल की पत्नी को अमरोहा के मोहल्ला अफगानान से बरामद कर लिया और उसके अपहरण के आरोपी रिजवान को भी गिरफ्तार कर लिया।


इस मामले में बताया गया कि रिजवान इस महिला के साथ यहाँ किराये के मकान में रह रहा था। जिसको मोबाइल नंबर से ट्रेस करके जम्मू कश्मीर पुलिस ने ये कामयाबी हासिल की है। अमरोहा के सीओ विजय राणा ने बताया कि आगे की कार्रवाई जम्मू कश्मीर से आई पूंछ इलाके की पुलिस के द्वारा की जाएगी। फिलहाल जम्मू कश्मीर पुलिस महिला और आरोपी को अपने साथ ले गई है।

web counter
अभी तक पाठक संख्या 
Blogger द्वारा संचालित.