गत 5 मार्च को अनाज चोरी के आरोप में नजीबाबाद थाने लाये गए युवक की पुलिस हिरासत में मौत होने पर परिजनों ने आज बुधवार को एसपी कार्यालय पर हंगामा किया। मृतक के परिजनों से पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की। इस दौरान पुलिस व परिजनों के बीच नोकझोंक भी हुई।
पाठको को बताना उचित होगा की गत 4 मार्च की रात गाँव अकबरपुर चौंगावा में ग्राम प्रधान शोभा के घर में एक युवक को अनाज चोरी करते हुए पकड़ा गया था। ग्राम प्रधान द्वारा पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुनील निवासी हल्दौर बताया था। 5 मार्च की सुबह पुलिस हिरासत में युवक की तबियत ख़राब होने पर पुलिस द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उसकी मौत हो गयी थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने बताया था कि सुनील की मौत पुलिस हिरासत के दौरान पिटाई किये जाने के कारण हुई है। परिजनों का कहना था कि मृतक सुनील निर्दोष था और उसने किसी के घर कोई चोरी नहीं की थी। परिजनों का कहना था कि उनको फंसाया जा रहा है।
आज बुधवार को न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे परिजनों ने जमकर हंगामा और नजीबाबाद पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर सीओ व कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस अधिकारियो के द्वारा आश्वासन दिए जाने पर परिजन शांत हुए और वापस चले गए।
| अभी तक पाठक संख्या |