धामपुर - वैशाखनंदन विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व विधायक डा0 इंद्रदेव सिंह को किया गया मूर्खाधिराज की उपाधि से विभूषित - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, मार्च 17, 2022

धामपुर - वैशाखनंदन विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व विधायक डा0 इंद्रदेव सिंह को किया गया मूर्खाधिराज की उपाधि से विभूषित

newsindia17

गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कल बुधवार की देर रात वैशाखनंदन विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में विभिन्न गणमान्य नागरिकों को अनेक नामों से विभूषित कर सम्मानित किया गया।


इस मौके पूर्व भाजपा विधायक डॉक्टर इंद्रदेव सिंह को महामूर्खाधिराज की उपाधि से विभूषित कर सब्जियों की माला पहनाकर और सिर पर मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कवियों ने होली पर्व से संबंधित रचनाओं के अतिरिक्त समसामयिक विषयों पर भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। शहीद-ए-आजम भगत सिंह चौक के निकट अग्रवाल लोहिया धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वैशाखनंदन विश्वविद्यालय के कुलसचिव हरिकांत शर्मा ने मंचासीन अतिथियों पूर्व विधायक डॉक्टर इंद्रदेव सिंह, पूर्व शिक्षा अधिकारी राम सिंह सुमन, आर एस एम डिग्री कॉलेज के प्रवक्ता डॉक्टर दीप सौरभ पार्थ तथा नगर के वरिष्ठ साहित्यकार दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन को सब्जियों की माला पहनाकर किया। इस दौरान डॉक्टर इंद्रदेव सिंह को महमूर्खाधिराज, राम सिंह सुमन को मूर्ख वाचस्पति, दीप सौरभ पार्थ को मूर्ख मार्तंड तथा दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन को महा मुर्खाधिपति की उपाधियों से विभूषित कर उन्हें उपाधि लिखित मुकुट पहनाया गया। कार्यक्रम मे रचनाएं प्रस्तुत करने वाले प्रमुख कवियों में राजकुमार राजन, देशराज शर्मा उदार ,डॉ सुरेंद्र सिंह राजपूत, डॉ अनिल शर्मा अनिल, डॉ अभिनव शर्मा, राजकुमार सिंह राजू, विभूति कांत शर्मा तथा इंदु कांत शर्मा आदि शामिल रहे। जिन्होंने समसामयिक रचनाओं के माध्यम से देश के विभिन्न हालातों पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन वैशाख नंदन विश्वविद्यालय के कुलसचिव हरि कांत शर्मा ने किया।


web counter
अभी तक पाठक संख्या