कल शुक्रवार की दोपहर चंदौसी में शराब पीने को लेकर युवको के बीच हुए विवाद में एक युवक की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गयी। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि पकड़ा गया आरोपी दुसरे संप्रदाय से है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदौसी के मोहल्ला कचहरी वाला बाग का निवासी सनी आयु 32 वर्ष घर से होली खेलने गया था। सनी दोपहर के समय बहेड़े वाले ताल पर स्थित मंदिर के निकट दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान शराब पी रहे युवको में विवाद हो गया। विवाद मारपीट तक जा पहुँचा और आरोपी ने सनी के सिर पर ईंट से वार कर दिया। ईंट का वार किये जाने पर सनी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौहल्ला नोनवाला निवासी शहरोज उर्फ़ छुट्टन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दुसरे सम्प्रदाय से है। पुलिस ने सनी के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों व स्थानीय निवासियों में आक्रोश व्याप्त है।
| अभी तक पाठक संख्या |