शाहबाद - होली खेलने के दौरान हुए विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, एक आरोपित गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मार्च 19, 2022

शाहबाद - होली खेलने के दौरान हुए विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, एक आरोपित गिरफ्तार

मृतक छत्रपाल की फाइल फोटो 
कल होली पर नशे में चूर एक युवक ने होली खेल रहे दूसरे युवक को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है व एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।  


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार को शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के गाँव गुलड़िया कलां का निवासी सोमपाल अपने परिवार के साथ होली खेल रहा था। आरोप है कि इसी बीच गाँव का ही हरिद्वारी जो नशे में था वहाँ पहुँचा और सोमपाल से साथ में होली खेलने के लिए कहा। कुछ देर बाद हरिद्वारी नशे की हालत में झगड़ा करने लगा। विवाद होने पर आवाज सुनकर उसका बेटा गुरबचन व चन्द्रहास भी मौके पर पहुँच गए। गुरबचन भी नशे में था। गुरबचन ने नशे की हालत में सोमपाल के पुत्र छत्रपाल पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से छत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छत्रपाल को परिजन आनन फानन में सीएचसी लेकर पहुँचे जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। 


घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के पिता सोमपाल की तहरीर के आधार पर हरिद्वारी, गुरबचन व चन्द्रहास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना की सूचना पर रात में ही एएसपी संसार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक शाहबाद संजय तोमर ने बताया कि एक आरोपित चन्द्रहास को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य  तलाश जारी है। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या