रजपुरा - जंगल से चारा लेकर लौट रही दो बहनो के साथ दबंग युवको ने की छेड़खानी, पुलिस जाँच में जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मार्च 28, 2022

रजपुरा - जंगल से चारा लेकर लौट रही दो बहनो के साथ दबंग युवको ने की छेड़खानी, पुलिस जाँच में जुटी


जिला संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र में बहन के साथ जंगल से चारा लेकर लौट रही युवती के साथ दो दबंगो ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवको ने दोनों बहनो के साथ मारपीट भी की। दोनों बहनो को लेकर थाने पहुँचे परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रजपुरा निवासी एक युवती आज सोमवार की दोपहर अपनी बहन के साथ जंगल से चारा लेकर वापस आ रही थी। बीच में सुनसान रास्ते पर दो युवको ने युवती को पीछे से पकड़ लिया और खेत में खींचने लगे। युवती के शोर मचाने पर आगे चल रही उसकी बहन रुक गयी। दोनों के विरोध करने पर युवको ने उनके साथ मारपीट की। दोनों बहनो के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गए। इस मारपीट में दोनों बहने घायल हो गयी। दोनों बहनो ने घर पहुँचकर परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।

दोनों बहनो को लेकर थाने पहुँचे परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हेतु पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जाँच की जा रही है। 
web counter
अभी तक पाठक संख्या