Prime Minister Narendra Modi : मोदी 5.21 लाख हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराएंगे आज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, मार्च 29, 2022

Prime Minister Narendra Modi : मोदी 5.21 लाख हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराएंगे आज

भोपाल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के 5.21 लाख हितग्राहियों को आज गृह प्रवेश कराएंगे। श्री मोदी दिन में वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 5.21 लाख हितग्राहियों को औपचारिक रूप से गृह प्रवेश कराएंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से किया जाएगा और पूरे प्रदेश में इसे सुना व देखा जा सकेगा।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान छतरपुर जिले में इससे संबंधित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2024 तक हर व्यक्ति का पक्का आवास सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है। राज्य में स्वीकृत 30 लाख आवासों में से अब तक 24 लाख से अधिक आवास पूर्ण कराए जा चुके हैं।