अमरोहा - परीक्षा देने जा रही छात्राओं को गन पॉइंट पर लेकर बाइक सवार बदमाशों ने दिया लूट को अंजाम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मार्च 30, 2022

अमरोहा - परीक्षा देने जा रही छात्राओं को गन पॉइंट पर लेकर बाइक सवार बदमाशों ने दिया लूट को अंजाम

आज बुधवार को जिला अमरोहा में परीक्षा देने जा रही चार छात्राओं को अज्ञात बाइक सवारों ने गन पॉइंट पर लेकर दिनदहाड़े लूट अंजाम दिया। इस घटना के दौरान बदमाशों ने एक छात्रा को घायल भी कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे एएसपी चंद्र प्रकाश शुक्ला ने घटना की जानकारी ली। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार लूट की ये घटना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गंग नहर के पास क़स्बा व बोरा बोरी गाँव के बीच की है। अधिवक्ता कादिर अली की बहन शिरीन फात्मा अमरोहा के हाशमी डिग्री कॉलेज की छात्रा है। आज बुधवार को शिरीन गाँव की तीन अन्य छात्राओं के साथ परीक्षा देने कॉलेज जा रही थी। गंग नहर के पास पहुँचने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने छात्राओं को गन पॉइंट पर ले लिया और शिरीन फात्मा के गले से सोने की चेन, अंगूठी व कुण्डल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने शिरीन को तमंचे की बट से वार कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। छात्राओं का शोर सुनकर मौके पर जुटे राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। 


सूचना पर मौके पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र चौहान ने मौके पर पहुँचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग भी की मगर कोई सुराग नहीं मिल सका। सूचना मिलने पर छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुँच गए। एएसपी चंद्र प्रकाश शुक्ला ने भी मौके पर पहुँचकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली। छात्रा के परिजनों ने लूटे गए जेवरात की कीमत लगभग 2 लाख रूपये बताई है। एएसपी ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।   

web counter
अभी तक पाठक संख्या