सम्भल - फुफेरे भाई के विवाद को निपटाने गए युवक को दबंगो ने उतारा मौत के घाट, घटना से मचा हड़कंप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, मार्च 31, 2022

सम्भल - फुफेरे भाई के विवाद को निपटाने गए युवक को दबंगो ने उतारा मौत के घाट, घटना से मचा हड़कंप

कल बुधवार की रात जिला संभल के सदर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद दबंगो ने एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे सीओ व प्रभारी निरीक्षक ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार संभल के चौधरी सराय निवासी सरवर के फुफेरे भाई आबिद का कल बुधवार की रात लगभग 8 बजे मौहल्ले के ही भोला के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गयी थी। मौके पर पहुँचे सरवर ने दोनों को विवाद न करने को कहा। विवाद बढ़ने पर भोला के दो तीन साथी और मौके पर आ पहुँचे। मामला गंभीर होता देख स्थानीय निवासियों ने समझाकर आबिद व भोला को घर भेज दिया। इसके बाद हमलावरों ने सरवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय निवासियों के अनुसार एक हमलावर ने सरवर के सीने पर बैठकर घूँसे बरसाए और अन्य आरोपी उसे घेरे रहे। इस मारपीट के चलते सरवर बेहोश हो गया और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गयी। सरवर की मौत के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। 


घटना की सूचना मिलने पर सदर कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया व क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सरगम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और परिजनों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी की। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल भी चौधरी सराय पुलिस चौकी पहुँचे और तहरीर के आधार पर हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने युवक का शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सदर कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर चार से पाँच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

web counter
अभी तक पाठक संख्या