Prime Minister Narendra Modi : प्रधानमंत्री ने राजस्थान दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मार्च 30, 2022

Prime Minister Narendra Modi : प्रधानमंत्री ने राजस्थान दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और राज्य के प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की कामना की। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ''शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान की ऐतिहासिक धरती राजस्थान के समस्त निवासियों को राजस्थान दिवस की कोटि-कोटि शुभकामनाएं।

प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, यही कामना है। प्रत्येक वर्ष 30मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1949 में आज ही के दिन जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय होकर वृहत्तर राजस्थान संघ बना था। यही राजस्थान की स्थापना का दिन माना जाता है। भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र शोभना