कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रातः वंदना सत्र में किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रधानाचार्य विनीत कुमार तोमर द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत प्राइमरी विंग के छोटे छोटे छात्रों ने श्रीराम, सीता, हनुमान, भरत व शत्रुघन के रूप में मंच पर रामदरबार की सुन्दर मनमोहक झाँकी का प्रदर्शन किया।
इसके बाद राम जी की निकली सवारी गीत के सुमधुर स्वरों के साथ वंदना सत्र में उपस्थित हजारो छात्रों के बीच से होकर मंच पर पहुँचे राम दरबार के सभी पात्र कक्षा 6 के निर्भया राठी, मानस, सम्राट, उद्धव, लाध्वी व सौम्या का सभी छात्र - छात्राओं व अध्यापक -अध्यापिकाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके पश्चात वैसाखी पर्व मनाते हुए कक्षा 5 व 6 की छात्रा अक्सा, उर्मी अहलावत, आराध्या, हिफ्जा, दीपिका, इशिता, आस्था, बुशरा, रिजा, तूबा, सुविज्ञा, सानिया व साईका ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान भगवान महावीर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया व दीपक शर्मा न जलियांवाला बाग हत्याकांड के विषय में विस्तार से छात्रों को बताया। कार्यक्रम आयोजन में कल्चर एक्टिविटी कमेटी के सदस्यों व स्कूल के अध्यापक अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा।
विद्यालय की प्रबंधिका आभा सिंह ने छात्रों द्वारा की गयी प्रस्तुति की मुक्त कंठ से सराहना की तथा महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके आदर्शो को अपने जीवन में उतारने का आव्हान किया।
| अभी तक पाठक संख्या |