कल देर शाम जिला संभल के चंदौसी रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। मृतका के पास से मिले एक सुसाइड नोट से उसकी पहचान हुई। सूचना पर पहुँची जीआरपी ने महिला के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे अलीगढ पैसेंजर ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुँची थी। यहाँ से जब ये ट्रेन अलीगढ के लिए रवाना हुई इसी दौरान महिला ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इस घटना में महिला की मौत हो गयी। ट्रेन गुजर जाने के बाद लोगो ने महिला के क्षत विक्षत शव को देखा।
महिला द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर जान दिए जाने की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा व रेलवे चिकित्सक डा0 विजय कुमार मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में जीआरपी थाना प्रभारी शेर सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जीआरपी को मृतका की तलाशी के दौरान आधार कार्ड, प्लेटफार्म टिकट व एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में मोबाइल नंबर व मै आत्महत्या कर रही हूँ लिखा हुआ था। आधार कार्ड के माध्यम से महिला की पहचान हुसन जहाँ निवासी ग्राम पीपली रहमापुर, जिला संभल के रूप में हुई। जीआरपी द्वारा सुसाइड नोट में मिले नंबर पर परिजनों को घटना से अवगत कराया गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
| अभी तक पाठक संख्या |